सत्य को पाना बहुत जरूरी है
कुछ सच्चाई ऐसी होती है, जिसको हम बखूबी जानते है फिर भी हमें पसंद नहीं आती. क्यों ऐसा? क्योंकि बचपन से ही हमारे दिमाग के अंदर उस सच्चाई से विपरीत विचार भर दिए गए है. और अब हम वह झूठ को इतनी दफा मान चुके है की सच का स्वीकार करना बहुत ज्यादा कठिन हो रहा है. बार-बार एक विचार को दोहराने से वह दृढ़ हो जाता है. वह मजबूती से मन पर अंकित हो जाता है. अंग्रेजी में एक शब्द है 'कंडीशनिंग' और हिंदी में इसे संस्कार कहते हैं. संस्कार का सीधा मतलब है मन पर कोई विचार को अंकित करना. वह विचार सत्य के अनुरूप हो सकता है, या सत्य से विपरीत. वह विचार प्यार का हो सकता है या नफरत का. यह एक बीज की तरह है, जैसा बीज बोया जाए, वैसा पेड़ उगेगा. समाज की तरफ से ऐसे बोए गए काफी सारे सही और गलत बीजों से बने संस्कार रूपी वृक्षों को लिए हम सहज रूप से जी रहे हैं. जिसमें से ज्यादातर गलत विचार के संस्कार हम में दृढ़ हुए हैं. गलत विचार के संस्कारों से हमारे व्यक्तिगत व पूरे मानव समुदाय को नुकसान पहुंच रहा है. हम पाते हैं कि जो वृक्ष जितना बड़ा, उतना ही मुश्किल है उसको काटना या उखाड फेंकना. इधर उधर से दो-तीन डालियां क...