सोनेके सिक्केके बरसातकी कहानी
एक गरीब व्यक्ति धनकी कमीसे जब प्राथमिक जरूरते भी जुटानेमे असमर्थ हो गया तो भगवानको प्रार्थना करके प्रसन्न किया और भगवानने जब वरदान मांगनेको कहा तो सोनेके सिक्केकी बारिस करनेको कहा. भगवानने उसके घरमे सोनेके सिक्के बरसाने शुरू किये. पहले तो उसको जरुरत थी इतने बहुत सारे सिक्केको उसने जमा कर लीया पर जब और भी सिक्के बरस रहे थे तो उसने सगे संबंधियोंको बुलाकर ले जाने को कहा. पर ये और भी ज्यादा बरस रहे थे तो उसके गांवके और आसपासके सभी गांवके लोग भी बड़ी मात्रामे प्रत्येक व्यक्ति ले गया. अब ये व्यक्तिको उसकी जरुरतकी चीज खरीदनी थी तो मार्किटमे गया तो सबने ये धन या सोनेके सिक्के लेनेसे इनकार कर दिया. क्यूँ की सबके पास अभी बड़ी मात्रामे धन था. सबको अपनी जरुरत पूरी करनी थी तो सबने धनकी जगह जरुरतकी चीज मांगना शुरू कर दिया. अब ये धन या सोनेके सिक्कोंकी कोई किम्मत न रही थी.
यह पुरानी कहानीको नए सन्दर्भमे देखते है. धनकी अछतसे परेशान एक व्यक्तिने भगवानको काफी बिनती की. और उसकी प्रार्थनाओसे प्रसन्न होकर भगवानने उसे कुछ मांगनेको कहा तो इस इंसानने जगतके सारे व्यक्तियोंको अबजोपति बना देने की मांग की. भगवानने तथास्तु कह दिया और उसी क्षणसे दुनियाका हर इंसान धनिक हो गया.
अब मुजको भूख लगनेसे कोई रेस्टोरंट खोजने लगा. ज्यादातर दुकाने बंध मालूम पड़ी. एक रेस्टोरंट खुला दिखा पर उसमे कोई नहीं दिख रहा था. उसका मालिक आरामसे बैठके अपने स्मार्ट फोन पे गेम खेल रहा था. प्रथम तो उसने मुज पे ध्यान ही नहीं दिया. और जब मेने उसको खाना मिलेगा ऐसा पूछ लिया तो उसने ना कह दिया. मेने कारण पूछा तो उसने बतायाकी आज जिस चमत्कारसे सारी दुनियाके लोग धनिक हो गए है तो किसीको काम करके रुपये कमानेकी जरुरत न रही. इसी वजहसे सुबहसे आज कोई भी काम पर नहीं आया है. तो यहाँ न सब्जी है, न किसीने कुछ बनाया है और न कोई परोसनेवाला है. और अब मेरे पास भी जरुरतसे ज्यादा रूपया है तो में भी क्यूँ लोगोंको खाना खिलानेकी परेशानीमे पडू?
अब मुझे तो भूख लगी थी तो कुछ तो खाया जाए इसलिए कोई तैयार नास्तेका पेकेट मिल जाए ये खोजने में आगे दूसरी दुकानों पे गौर करने लगा. काफी आगे जानेके बादमे एक दुकान मिली जहां दूकानदारने मेरा स्वागत करते हुए पहले ही बता दिया की जो चीज दुकानमे उपलब्ध है वो वह देगा पर वो रुपये नहीं स्वीकार करता, मुजको वो चीजके बदलेमे उसके घर पे साफ़ सफाई कर देनी पड़ेगी. पर अब में भी अबजोपति था. में क्यूँ वो काम करू? में भी आरामसे खाना न खाऊ? तो मेने उसके प्रस्तावको ठुकरा दिया और.............
पूरी कहानी यहां पुस्तक में पेज नंबर 5 पर पढ़िए.
Comments
Post a Comment