सत्य को पाना बहुत जरूरी है

कुछ सच्चाई ऐसी होती है, जिसको हम बखूबी जानते है फिर भी हमें पसंद नहीं आती. क्यों ऐसा? क्योंकि बचपन से ही हमारे दिमाग के अंदर उस सच्चाई से विपरीत विचार भर दिए गए है. और अब हम वह झूठ को इतनी दफा मान चुके है की सच का स्वीकार करना बहुत ज्यादा कठिन हो रहा है. बार-बार एक विचार को दोहराने से वह दृढ़ हो जाता है. वह मजबूती से मन पर अंकित हो जाता है. अंग्रेजी में एक शब्द है 'कंडीशनिंग' और हिंदी में इसे संस्कार कहते हैं. संस्कार का सीधा मतलब है मन पर कोई विचार को अंकित करना. वह विचार सत्य के अनुरूप हो सकता है, या सत्य से विपरीत. वह विचार प्यार का हो सकता है या नफरत का. यह एक बीज की तरह है, जैसा बीज बोया जाए, वैसा पेड़ उगेगा. 

समाज की तरफ से ऐसे बोए गए काफी सारे सही और गलत बीजों से बने संस्कार रूपी वृक्षों को लिए हम सहज रूप से जी रहे हैं. जिसमें से ज्यादातर गलत विचार के संस्कार हम में दृढ़ हुए हैं. गलत विचार के संस्कारों से हमारे व्यक्तिगत व पूरे मानव समुदाय को नुकसान पहुंच रहा है. हम पाते हैं कि जो वृक्ष जितना बड़ा, उतना ही मुश्किल है उसको काटना या उखाड फेंकना. इधर उधर से दो-तीन डालियां काट डाले, तो वह डालियां फिर से तैयार हो जाती हैं. जिससे इस बड़े वृक्ष को बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ता. इसीलिए हमें  मजबूती से पूरा प्रयास करके वह पेड़ को उखाड़ फेंकना है

भले ही स्वीकार करना मुश्किल क्यों ना हो, जिस उम्र में हमें सत्य का पता चले, हमें सत्य को स्वीकार करने के लिए हमारी पूरी कोशिश करनी चाहिए. उससे भागना मतलब कायरता दिखाना है. सत्य को जानते हुए भी उससे विपरीत बात करना, तर्क करना, असत्य का बचाव करना मतलब कि अपनी कायरता को दिखाना है. सत्य को जानते हुए भी असत्य का बचाव करना मतलब की हम कबूल करते हैं कि हम कायर है. 

कभी हमको सत्य का पता हो पर हम स्वीकार न कर पाए यह एक बात है पर कभी ऐसा होता है की हमें पता होता है कि हम असत्य के साथ जी रहे हैं और सत्य हमें मालूम ही नहीं है. उस समय सत्य को जानना जरूरी होता है. बड़े विख्यात लोगों के द्वारा सत्य के बहुत बड़े दावे करने के बाद भी जब परिणाम विपरीत आता हो तब समझेगी की वह अर्धसत्य है या असत्य है. तब समझे कि हमें सत्य तक पहुंचने की जरूरत आ गई है.

सत्य हमको कैसे मिले? हजार लोग मान रहे हैं उसका मतलब कभी भी यह नहीं होता कि वह सत्य है. कोई बड़ी सभा भर के जोर जोर से चिल्ला कर कोई बात बता रहा है उसका मतलब यह नहीं है कि वह सत्य है. कोई किताब में लिख दिया है उसका मतलब यह नहीं कि वह सत्य है. कोई विद्वान उसे बोल रहा है इसका मतलब यह नहीं कि वह सत्य है. कोई बड़ा गुरु बोल रहा है उसका मतलब यह नहीं कि वह सत्य है. अक्सर देखा गया है कि, बड़े विद्वान या गुरु अपना मतलब निकालने के लिए  कुछ अधूरी या असत्य बातों को फैलाते हैं. 

असत्य कोई भी कहे, उसका अस्वीकार करें. वह भले आपके स्वजन के मुख से निकला हो; आपके पहचान वाले व्यक्ति या आपके धर्मगुरु के मुख से निकला हो; या आपकी श्रद्धा जुड़ी हो ऐसे धर्म ग्रंथ में लिखा हो, उसका पूर्णता अस्वीकार करें.  

कभी-कभी सत्य बहुत आसानी से मिल जाता है, और कभी हमें बहुत मेहनत करनी पड़ती है. सत्य जहां से भी मिले उसका स्वीकार करें. वह बालक से मिल सकता है या बुजुर्ग से भी. स्त्री से मिल सकता है या किन्नर से व पुरुष से. वह खेत में काम करने वाले मजदूर से मिल सकता है या बड़े विख्यात गुरु से मिल सकता है. वह पहचान वाले इंसान से मिल सकता है, या पहली दफा मिले किसी अनजान आदमी से मिल सकता है. विश्व के कोई भी हिस्से में रहते व्यक्ति से मिल सकता है. कोई भी पुस्तक या धर्म-ग्रंथ से मिल सकता है. कुदरत के पास जाने से या अपने विचारों में से मिल सकता है. सत्य जहां से भी मिले  उसका स्वीकार करें. और उसके आभारी रहे. 

पर सत्य का पता कैसे चले? हम यह मान ले कि हमें सत्य को मेहनत से ही ढूंढना है. सत्य को पाने के लिए गहराई में उतरना ही पड़ेगा. बहुत जरूरी है कि आपको जो भी विषय के सत्य को पाना है, उस विषय के बारे में बहु आयामी अभ्यास करना पडेगा. काफी अलग-अलग दृष्टिकोण से एक ही विषय को समझने की कोशिश करनी पड़ेगी. उस विषय के बारे में जितने लोगों ने समर्थन किया है और जितने लोगों ने खंडन किया है, इन दोनों तरफ की बात आपको निष्पक्ष होकर सुननी पड़ेगी. आपको अच्छे से यह तय करना पड़ेगा की क्या वह ज्ञान पृथ्वी ऊपर सबके जीवन को बेहतर बनाने को काम आ रहा है, या सिर्फ कुछ लोगों का? क्या वह कुदरत के कानून के मुताबिक है? यह सारी बातें साथ में रखकर गहन चिंतन करके आप सत्य को समझ पाएंगे.


≠=========≠==========≠========


हम माहिती के युग में जी रहे हैं. पहले ही काफी सारी झूठी बातें हमारे मनके अंदर  गहनता से जुड़ चुकी है, वहां और नई बातें बहुत आसानी से हमारे पास पहुंच रही है, जिसकी सच्चाई का हमें कुछ नहीं पता. हमें दिशा देने के लिए हर तरफ माहिती पड़ी है, फिर भी हम दिशाहीन होते जा रहे हैं. उस समय में हम, आसानी से रास्ता कैसे बनाएं? हमारा दिशानिर्देश कैसे बने? 

ऑनलाइन माध्यमों में बहुत सारी चर्चाएं हो रही है, पर कुछ बेजान सी है, और बहुत ज्यादा पक्षपातपूर्ण है. 

मेरे हिसाब से, यहां पर हमें निष्पक्ष रूप से सत्य को जानने के लिए, एकजुट होकर प्रयास करना पड़ेगा. हम यह कैसे करें? सत्य को समजने की कोशिस करनेवाले लोगों को साथ में मिलकर एक जगह पर बैठकर, निष्पक्ष रूप से, चर्चाएं करनी पड़ेगी. यह काम आसान नहीं है पर बहुत ज्यादा जरूरी है. 

यह करने के लिए कुछ  जरूरी बातें: 

एक ही विस्तार या शहर में रहते लोग, कोई उपयुक्त और सुविधाजनक जगह पर, इस चर्चा को हर सप्ताह आयोजित करें, जहां लोग आसानी से पहुंच सके. यह नीश्चीत करे की चर्चा में भाग ले रहे लोग, अपना ज्ञान और मत रखें, सत्य तक पहुंचने की कोशिश करें, पर एक दूसरे को गिराने के लिए, खुद को जीताने के लिए बहस ना करें. खुद के मत से विपरीत कोई बात आ रही है तो उसका सम्मान करें. मैं सब जानता हूं यह बात को छोड़ कर बैठे. मैं नहीं जानता पर जानना चाहता हूं, यह भावना के साथ जुड़े. सत्य तक पहुंचने की कोशिश को समर्थन दे. 

चर्चा में पक्ष और प्रतिपक्ष, समर्थन और खंडन, सकारात्मक और नकारात्मक इन सारे आयामों को साथ में रखकर अभ्यास होना चाहिए. बिना बहु आयामी अभ्यास के हम कभी भी सत्य तक नहीं पहुंच सकते. मौजूदा समय में कौन से विषयों को जानना ज्यादा जरूरी है उसको साथ में मिलकर तय करें. और उस हिसाब से चर्चाओं का आयोजन करें. ऑडियो सुन सके, वीडियो और फोटोग्राफ्स लोग आसानी से देख सके ऐसी व्यवस्था हो तो सबसे अच्छी बात रहेगी. 

जिस विषय को पकड़े, उस विषय के लिए, जरूरी फोटोग्राफ, वीडियो, ओडीयो, पुस्तक संदर्भ यह सब चर्चा में जुड़ रहे लोग साथ में लेकर आएं. यह मुमकिन करने के लिए, 1 या 2 सप्ताह से पहले, चर्चा का विषय, तय हो जाना चाहिए और सब को पता होना चाहिए. जिससे उस विषय में रुचि रखने वाले और लोग भी वहां मौजूद रह सकेंगे. 

सत्य तक पहुंचना इतना आसान नहीं इसीलिए जरूरी है कि कम से कम दो ढाई घंटा यह एक चर्चा चले. चर्चा गलत दिशा ना पकड़ ले इसके लिए,  2  या 3 ऐसे व्यक्ति चाहिए, जो ज्ञानी  हो और संचालन करने की  क्षमता रखते हो. जो चर्चा को दिशाहीन होने से बचाए, चर्चा का दिशानिर्देश करें, विषय की गहराई तक ले जाने में मदद करें. उस विषय को लेकर  जरूरी तथ्यों के साथ मौजूद चर्चा मे हिस्सा ले रहे हर इंसान को उसकी बात रखने का, तथ्यों को प्रस्तुत करने का मौका दिया जाए. 

अगर मुमकिन है तो, वह विषय का गहराई से अभ्यास कर चुके निष्णात लोगों को चर्चा में अपनी बात रखने के लिए आमंत्रित किया जाए. ऐसे चार-पांच लोग आते हैं तो, ज्यादातर चर्चा उनको ही करने दी जाए, बाकी मौजूद लोग जरूरत जितना अपना मत व तथ्य वह चर्चा में रखें, व उनसे प्रश्न उत्तर करें.

कुछ लोग ऐसे होने चाहिए की पूरी चर्चा के दरमियान, जो जो सच्चाई सामने आ रही है, वह सारी बातों को, वीडियो, ऑडियो, फोटोग्राफ या लिखित रूप से, इकट्ठा करते जाए. अगर मुमकिन है तो, वही चर्चा के अंत में, पूरा सारांश आपके सामने प्रस्तुत करें. 

कुछ विषय इतने गहरे होते हैं की उनको तीन-चार घंटों के अंदर जानना संभव नहीं होता तो ऐसे  विषय को  दो-तीन सप्ताह तक चलाया जाए या फिर, 1 दिन के शिविर जैसा आयोजन किया जाए.

Comments

  1. It rightly depicts the reality of social life in which we are living.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

One World Family - Vasudhaiv Kutumbakam

Videos for Awareness - 2

Ebooks ( Pdf ) download links