विश्व एक कुटुंब है
प्रेम आधारित समाज रचना - Gift Economy वसुधैव कुटुम्बकम ( विश्व एक कुटुंब है ) वसुधैव कुटुम्बकम इस वाक्य को काफी लोग इस्तेमाल करते है पर कितने लोग सही में इसके मूल अर्थ को समजते है? कुछ लोग तो बिना समजे इस पर लम्बा भाषण भी देते है. वसुधैव कुटुम्बकम जो की मूल संस्कृत वाक्य है . ऋषि मुनिओने १००० साल से ज्यादा समय पहले इस विचार को या इस भावना को प्रस्तुत किया था. यह भावना/विचार के अनुरूप लोग जिए और उसके आधारित समाज रचना बने तो ही इस जगतमे कायमी तौर पे सुख बना रहे गा . पूरा विश्व एक कुटुंब की तरह कैसे जिए यह समजने के लिए जरुरी बातों को एक आदर्श कुटुंब की व्यवस्था की मदद से समजते है. १. कुटुंब मे हर कोई अपना होता है : इस विश्वमे हम हमारे छोटे कुटुंब को छोड़कर किसीको भी अपना नहीं मानते. अपने कुटुंब और समाज की और से सीधा या अप्रत्यक्ष रूप से हमें दूसरो को अपने नहीं मानने का सिखाया जाता है. यह मेरा, वह तेरा ऐसे स्पष्ट भेद दिखाए जाते है. ऐसे ही दुसरे अनेक प्रकार के भेद हमको समजाए जाते है, जैसे ...